Tuesday, 23 April 2013
नक्शे पर स्थान जोड़कर ऑनलाइन पैसा बनाओ
Thursday, 18 April 2013
गूगल की इंटरनेट बस
गूगल इंडिया के निदेशक विनय गोयल ने गुरुवार को कहा, 'हमने फरवरी 2009 में इंटरनेट बस शुरू की थी और अब यह बस राज्य का दौरा करेगी। हम इंटरनेट के बारे में जागरूकता पैदा करने की आशा करते हैं क्योंकि हमें विश्वास है कि इन सतत प्रयासों से आम आदमी को काफी जानकारी हासिल होगी।'
गूगल का लक्ष्य इंटरनेट के पहली बार के उपयोगकर्ताओं पर है और यह बस सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूलों के बाहर रूकेगी। कोलकाता के अलावा यह बस दुर्गापुर, आसनसोल, खड़गपुर, उल्बेरिया, चंदननगर, हल्दिया, बांकुड़ा और पुरूलिया जैसे शहरों में जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बस 11 राज्यों के 130 शहरों का दौरा कर चुकी है जिसके 65 लाख लोग शामिल है।
गोयल ने कहा, 'हमने यह भी पाया है कि करीब इंटरनेट बस के 30 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने इंटरनेट का उपयोग शुरू कर दिया है।' भारत में फिलहाल 8.2 करोड़ लोग इंटरनेट उपयोग करते हैं जिसमें से करीब 37 प्रतिशत लोग छोटे शहरों के हैं।
काबिलियत और काम हो तो भारतीय मूल के नागरिक नील मोहन जैसा
39 साल के नील मोहन को ट्विटर से नौकरी का ऑफर मिला था। इसकी भनक जैसे ही गूगल को लगी उसने उन्हें भारी भरकम बोनस देकर तीन साल के लिए रोक लिया। इसी के साथ वह गूगल के चेयरमैन एरिक श्मिट के बाद दूसरे ऐसे शख्स बन गए हैं जिन्हें भारी-भरकम बोनस मिला है। गूगल ने नील से ज्यादा 101 मिलियन डॉलर एरिक को दिए थे। नील की काबिलियत के बल पर गूगल को इस वर्ष डिस्प्ले विज्ञापनों से सात बिलियन डॉलर (करीब 38108 करोड़ रुपए) कमाने की उम्मीद है, जबकि 2011 में गूगल को ऐसे ही विज्ञापनों से केवल 5 अरब डॉलर की आय हुई थी।
नील मोहन और उनकी पत्नी हेमा सरीम सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। वे जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत कीमत 50 लाख डॉलर से ज्यादा है। हेमा सरीम डेमोक्रेट सीनेटर जो सिमिटियन की प्रवक्ता हैं। गूगल की ओर से नील को रोकने के लिए उठाए गए कदम से वह दुनिया भर में चर्चित हो गए हैं। उन्होंने अपने करियॅर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी। तब उनका वेतन 60,000 डॉलर सालाना था। इसके बाद वह एक अन्य कंपनी डबल क्लिक में चले गए। 2008 में गूगल ने डबल क्लिक को खरीद लिया और इस तरह नील इस कंपनी का हिस्सा बन गए। फ्लोरिडा और मिशिगन में पले-बढ़े नील ने इलेक्ट्रिक इंजीनियंिरग में डिग्री हासिल करने के बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।
गूगल का मात्र 2700 रुपए वाला स्मार्टफोन
दुनिया
की सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन साइट गूगल बहुत जल्दी अपना नया आकर्षक और
सस्ता स्मार्टफोन ला रही है। इसमे स्मार्ट फीचर्स भी होंगे। गूगल के
एक्जक्यूटिव चेयरमैन एरिक श्मिट ने जानकारी दी कि गूगल ने यह स्मार्टफोन
मटरौला के सात मिल कर बनाया गया है और इसे एक्स फोन का नाम दिया गया है।
श्मिट ने कहा इस फोन के फीचर्स एक दम नए हैं और यह स्मार्टफोन पहले से ज्यादा स्मार्ट और सस्ता होगा। श्मिट ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हर आम आदमी के हाथ में गूगल का मात्र 2700 रुपए वाला स्मार्टफोन होगा। इस फोन की अमेरिकी कीमत 50 डॉलर है।
इस स्मार्टफोन से लोग इंटनेट से भी जुड़ सकेंगे क्योंकि सस्ता स्मार्टफोन होने से हर कोई नेट का आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। श्मिट ने भारत को स्मार्टफोन मार्केट में निवेश बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत अभी इंटरनेट के क्षेत्र में काफी पीछे है। जिस तरह से भारत में इंटरनेट की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है इसे देखते हुए यहां पर एक नई इंटरनेट क्रांति आएगी।
श्मिट ने कहा इस फोन के फीचर्स एक दम नए हैं और यह स्मार्टफोन पहले से ज्यादा स्मार्ट और सस्ता होगा। श्मिट ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हर आम आदमी के हाथ में गूगल का मात्र 2700 रुपए वाला स्मार्टफोन होगा। इस फोन की अमेरिकी कीमत 50 डॉलर है।
इस स्मार्टफोन से लोग इंटनेट से भी जुड़ सकेंगे क्योंकि सस्ता स्मार्टफोन होने से हर कोई नेट का आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। श्मिट ने भारत को स्मार्टफोन मार्केट में निवेश बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत अभी इंटरनेट के क्षेत्र में काफी पीछे है। जिस तरह से भारत में इंटरनेट की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है इसे देखते हुए यहां पर एक नई इंटरनेट क्रांति आएगी।
Thursday, 11 April 2013
Make Money from Facebook by Monetization
- how to earn from facebook page
- facebook money
- how many likes on facebook to make money
- how many likes do you need on facebook to get money
- how to earn money from facebook page
- how to earn on facebook page
- earn from facebook page
- how to earn with facebook page
- earn money from facebook page
- make money with facebook
Subscribe to:
Posts (Atom)
